जांजगीर में धर्मांतरण कराने वाले दलालों पर शिकंजा, दो गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जांजगीर: थाना अकलतरा में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो आम लोगों पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे। आरोपियों ने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं।

घटना 28 दिसंबर को तरौद वार्ड क्रमांक 20 में हुई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 299 भारतीय दंड संहिता और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 3 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।

एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश व ASP उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में आरोपियों से पूछताछ की गई। आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी:

  1. संजू दांडेकर, 37 वर्ष, निवासी लीमाही, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार

  2. मोती सिंह, 39 वर्ष, निवासी किरारी, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा

थाना अकलतरा पुलिस के तेज और प्रभावशाली कदम की इस कार्रवाई में विशेष सराहना की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment