गुण्डरदेही/अर्जुन्दा, 28 जुलाई 2025:छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गौ-तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी महाराष्ट्र से और चार आरोपी छत्तीसगढ़ से पकड़े गए हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
कैसे हुआ खुलासा:
17 जून 2025 को थाना अर्जुन्दा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डुडिया के पास एक मारुति रिट्ज कार (MH 02 BR 4917) में गायों को क्रूरता से पैरों को बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरा गया है। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस को दो मवेशी कार में मिले, जबकि चालक वाहन खराब होने का बहाना कर फरार हो गया।
पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषिक पशु संरक्षण अधिनियम की धाराएं 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(डी) के तहत मामला दर्ज किया और तकनीकी जांच शुरू की।
टेक्नोलॉजी से मिली पकड़:
पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, एएसपी मोनिका ठाकुर और एसडीओपी राजेश बागडे के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें साइबर सेल और थाना अर्जुन्दा का स्टाफ शामिल था।
टीम ने त्रिनयन ऐप और 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर वाहन की ट्रैकिंग की। वाहन को नागपुर मार्ग पर साकोली टोल प्लाजा और नागपुर के टोल कैमरों में देखा गया।
महाराष्ट्र से 2, छत्तीसगढ़ से 4 आरोपी गिरफ्तार:
-
नागपुर के कलमना थाना की मदद से दो आरोपियों को पकड़ा गया:
-
मोहम्मद आबिद अंसारी (36)
-
विकास सिकरिट डिसूजा (36)
-
-
इनकी निशानदेही पर छत्तीसगढ़ के चार आरोपियों को भी पकड़ा गया:
3. विकास गिरी गोस्वामी (33), उतई
4. हिमांचल यादव (28), गुरेदा
5. खेमलाल देवांगन (61), गुरेदा
6. फगुवा धनकर (38), नाहंदा
बरामद सामान:
-
02 नग गौवंश
-
04 मोबाइल फ़ोन
-
मारुति सुजुकी रिट्ज कार (MH 02 BR 4917)
जिन्होंने निभाई मुख्य भूमिका:
-
उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू (थाना प्रभारी अर्जुन्दा)
-
प्रधान आरक्षक छत्रपाल डहरिया
-
आरक्षक दमन वर्मा, पंकज तारम
-
साइबर सेल से विपिन गुप्ता और भोपसिंह साहू
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156863
Total views : 8178097