Covid-19 Update: देश में कोरोना से 24 घंटे में 4 मरीजों की मौत, अबतक 113 की गई जान; जानें कितने हैं एक्टिव केस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना (Covid-19 Update) के नए वैरिएंट ने काफी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है और बीते 24 घंटों में चार मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 2 और दिल्ली और केरल में 1-1 मरीज की मौत कोरोना से हुई है।

अब तक कितनी हुई मौत?

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, साल 2025 की शुरुआत से जनवरी से लेकर अब तक कोरोना से कुल 113 लोगों की मौते हुई हैं। मरने वाली की संख्या में सबसे ज्यादा केरल 36 और फिर महाराष्ट्र 31 है। दिल्ली में भी 13 मौतें हुई हैं।

देश के 32 राज्य-केंद्रशासित प्रदेश मिलाकर कोरोना के 6483 एक्टिव केस हैं। केरल से सबसे ज्यादा 1384 मामले सामने आए हैं। गुजरात में 1105 और पश्चिम बंगाल में 747 एक्टिव केस हैं।

राज्यों में कोरोना का अपडेट

  • उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सावधानी बरतने का निर्देश जारी किा है। प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी अस्पतालों को जरूरी दवाएं, पीपीई कीट, जांच सुविधाएं, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू और वेंटिलेटर जैसी सुविधाओं को तैयार रखने को कहा है।
  • नागालैंड: सोमवार को नागालैंड में कोरोना का पहला केस सामने आया। यह केस दीमापुर में दर्ज किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मरीज में हल्के लक्षण हैं और वो घर पर ही आइसोलेशन में है।
  • केरल: स्वास्थ्य् विभाग ने अस्पतालों को कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले मरीजों का इलाज करते समय जून 2023 में जारी की गई कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
  • कर्नाटक: गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में 25 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया है। इनमें से 5-5 बेड ICU (वेंटिलेटर समेत), हाई डिपेंडेंसी यूनिट और पांच प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हैं। बाकी 10 नॉर्मल बेड हैं।

भारत में कोरोना के वैरिएंट

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोविड के चार नए वैरिएंट मिले हैं। ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत से जिन वैरिएंट की सीक्वेंसिंग की गई, वे LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के हैं।

हालांकि, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने इन वैरिएंट को चिंताजनक नहीं माना है। निगरानी में रखे गए वैरिएंट को कैटेगराइज किया गया है। चीन सहित एशिया के दूसरे देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों में यही वैरिएंट मिला है।

भारत में कौन-सा वैरिएंट है सबसे ज्यादा एक्टिव?

भारत में कोविड का JN.1 वैरिएंट सबसे आम है। टेस्टिंग के दौरान आधे से ज्यादा सैंपल में यही वैरिएंट मिला है। इसके बाद BA.2 (26 प्रतिशत) और ओमिक्रॉन सबलाइनेज (20 प्रतिशत) के मामले भी मिले हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *