बिलासपुर : तखतपुर विकासखण्ड के प्री मेट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बेलसरी के अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
संस्थान में लगातार अनुपस्थिति एवं लापरवाही का उन पर प्रारंभिक रूप से आरोप लगा है। कलेक्टर अवनीश शरण ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर श्री पाण्डेय के निलंबन के आदेश जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री पाण्डेय अधिकांश बार संस्था के निरीक्षण के दौरान गायब रहे। छात्रावास के बच्चों के अनुसार उन्हें नाश्ता नहीं मिलता और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई जाती। काम भी रूचि नहीं दिखाने पर चार्ज देने के आदेश जारी किये गए।

लेकिन उन्होंने चार्ज भी नहीं दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के कई आदेशों की अवज्ञा की गई। कर्तव्यहीनता के लिए जारी नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया। इसलिए श्री देवेन्द्र पाण्डेय का सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरित काम करने पर निलंबित कर दिया गया है। उनका इस दौरान मुख्यालय एसीटीडब्ल्यू कार्यालय बिलासपुर होगा। नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155960
Total views : 8176597