दुर्ग। भिलाई में एक महिला से अश्लील हरकत और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ आरक्षक अरविंद मेंढ़े पर बड़ी कार्रवाई हुई है। गंभीर आरोपों के बाद दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बुधवार शाम आरोपी आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
पीड़ित महिला के अनुसार उसका बेटा पॉक्सो मामले में जेल में बंद है। इसी बात का फायदा उठाते हुए आरक्षक अरविंद मेंढ़े ने उसे बेटे को छुड़ाने का झांसा देकर परेशान करना शुरू किया। महिला ने बताया कि आरोपी आरक्षक बार-बार फोन कर उसे मिलने के लिए दबाव डालता था।
महिला के गंभीर आरोप
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरक्षक ने उसे मंगलवार को चरोदा बस स्टैंड पर बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो अरविंद मेंढ़े ने उसके साथ गलत तरीके से छूने (बैड टच) की हरकत की और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरक्षक ने उसके प्राइवेट पार्ट को छूकर बदसलूकी की। महिला के मना करने पर आरक्षक ने कहा कि “2 दिन बाद फिर आओ, तब मैं तुम्हारे बेटे को जेल से छुड़वा दूंगा।”
महिला ने यह भी कहा कि आरक्षक लगातार फोन कर मिलने का दबाव बनाता था और मदद के नाम पर उसका शोषण करने की कोशिश कर रहा था।
कानूनी कार्रवाई शुरू
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(क)(i) के तहत केस दर्ज कर लिया है। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165328
Total views : 8191223