भाजपा सरकार पर कांग्रेस का गंभीर आरोप: गोवंश तस्करी बढ़ी, दो साल में 5 लाख गायें गायब

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने गोवंश तस्करी और सड़क हादसों में हो रही गायों की मौतों के मुद्दे पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की गोठान योजना बंद करने से गायों की भूख और दुर्घटनाओं से मौतें बढ़ गई हैं, साथ ही तस्करी को बढ़ावा मिला है।

वार्ता में जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही गोठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया। इससे पिछले पौने दो साल में चारे-पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़कों पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या में गायों की मौत हो रही है।

विभिन्न समाचार माध्यमों में आई खबरों के अनुसार, पौने दो वर्ष में 850 से अधिक गायें सड़कों पर कुचल कर मारी गईं, लगभग 1200 से अधिक गायें भूख और चारे-पानी के अभाव में मारी गईं, तथा 200 से अधिक गायें जहरीला पदार्थ खाने से मारी गईं।

गोठान बंद होने से आवारा घूम रहे गोवंश एक समस्या बन गए, तो सरकार ने अघोषित रूप से क्रूर निर्णय लिया और गोवंश की तस्करी को बढ़ावा देना शुरू कर दिया। 2023 में कांग्रेस सरकार के समय राज्य में 10,800 गोठानों में लगभग 14 लाख गोवंश का व्यवस्थापन होता था, जहां उनके चारे-पानी की व्यवस्था थी।

कांग्रेस ने गायों की मौत के मामलों पर अब तक 6 कमेटियां बनाई हैं, जिनकी रिपोर्ट और कार्यकर्ताओं से एकत्रित जानकारी चौंकाने वाली और दुखद है। दो साल में गांवों और शहरों में पशुओं की संख्या 40 फीसदी तक घट गई है, अर्थात राज्य से पिछले दो सालों में लगभग 5 लाख से अधिक गोवंश गायब हो गए।

दुर्घटना और भूख से मरने वाली गायों की कुल संख्या लगभग 2,000 से 2,500 तक है, फिर ये 5 लाख गायें कहां गईं? इसका सीधा मतलब है कि उनकी तस्करी कर यूपी और महाराष्ट्र के स्लॉटर हाउस पहुंचा दी गई।जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि आज भारत ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बन गया है।

मोदी सरकार हर साल बीफ निर्यात से 4.3 अरब डॉलर कमा रही है। 2014 के बाद भाजपा की नीतियों के कारण भारत 65 देशों में बीफ निर्यात कर रहा है। भाजपा शासित राज्यों जैसे यूपी, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में देश के सर्वाधिक स्लॉटर हाउस हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड में खुलासा हुआ कि भाजपा ने बीफ निर्यातक कंपनियों से चंदा लिया है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के समय हमने गायों की रक्षा के लिए गोठान बनाए और गोबर खरीदी शुरू की, ताकि लोग गायों का पालन-पोषण करें और यह उनकी आय का जरिया बने।

लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार गोवंश को कत्लखानों में भेज रही है। सरकार ने गोठान बंद कर दिए, विकल्प के तौर पर पहले गो अभ्यारण्य बनाने की बात की, फिर गोधाम बनाने का निर्णय हुआ, लेकिन न गो अभ्यारण्य बने और न ही गोधाम। दिखावे के लिए गोधामों में चारे के लिए राशि की घोषणा की गई, प्रति पशुधन 10 रुपये प्रतिदिन चारे के लिए आवंटन की बात की गई—इतने में कौन सा चारा आएगा?कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पिछले पौने दो साल में प्रदेश से गायब लगभग 5 लाख गोवंश के बारे में सरकार स्पष्टीकरण दे।

सरकार 2023 के पहले के सभी 10,800 गोठानों को पुनः शुरू करे और गोठानों में चारे-पानी की सुरक्षित व्यवस्था की जाए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के अलावा थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, श्याम जायसवाल, स्वतंत्र मिश्रा, दिलीप बंजारा, संजय यादव, लोकराम साहू, उर्मिला यादव, दीपक गुप्ता, अरविंद वैष्णव, जित्तु श्रीवास्तव, दिलीप कौशिक, इंद्रजीत कुर्रे, जलेश यादव, टीपू खान, राजेंद्र यादव, बलराम यादव, नीरज यादव, मीथलेश चंद्राकर, विष्णु खांडेकर, भूपेंद्र साहू, अनिता विश्वकर्मा, आशुतोष पांडेय, शौकत अली, रसीद खान, शिवधृत लहरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *