छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का जनआंदोलन, 1 अगस्त से होगा आगाज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


दो महीने तक चलेगा आंदोलन, 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना बहाल करने और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग
छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है। अब कांग्रेस ने इसे जनआंदोलन का रूप देने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 1 अगस्त से आंदोलन की शुरुआत होगी, जो करीब दो महीने तक चलेगा।


दीपक बैज ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता महंगे बिजली बिलों से परेशान है और स्मार्ट मीटर लोगों के लिए “लूट का मीटर” बन गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्य है, इसके बावजूद प्रदेश की जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। बिजली की दरों में लगातार बढ़ोतरी कर आम लोगों पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है।


बैज ने कहा कि कई उपभोक्ताओं के मीटर तेजी से चल रहे हैं और उन्हें हजारों रुपये के बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान लागू हाफ बिजली बिल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसे बंद कर दिया गया है।


कांग्रेस की प्रमुख मांगों में 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना दोबारा शुरू करना, स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाना और उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर नहीं थोपना शामिल है। बैज ने कहा कि यदि स्मार्ट मीटर ऐच्छिक किए जा रहे हैं तो जिन लोगों के घरों में इन्हें जबरन लगाया गया है, उन्हें हटाया जाना चाहिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment