कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाया लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उपस्वास्थ्य केंद्र सरगांव में मरीजों को फल, दूध व मिठाइयां की गई वितरित

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव-युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी का जन्मदिवस नगर पंचायत सरगांव में जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष श्री घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में सादगीपुर्वक मनाया गया। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले, अहमदाबाद मे हुए विमान दुर्घटना तथा केदारनाथ मे हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना के मद्देनजर उनका जन्मदिन सादगी पूर्ण तरीके से केक काटकर मनाया गया इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र सरगांव मे मरीजों एवं गरीबों को फल,बिस्किट,दूध एवं मिठाइयां वितरित की गई।

इस दौरान छ ग़ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष दिलीप कौशिक ने कहा कि भारत मे अधिकांश आबादी ओ बी सी, एस सी, एस टी व अल्प संख्यकों की है और इन सब के आवाज राहुल गांधी हैं अतएव हम सब का दायित्व है कि हम सभी राहुल गांधी की आवाज बनकर अपने क्षेत्रों में आम जनता के हित एवं संवैधानिक अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ते रहे।

वंही नगर पंचायत सरगांव से कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी रहे नेहरू साहू ने कहा कि राहुल गांधी जब तक देश के प्रधानमंत्री नही बन जाते तब तक भारतवासियों को न्याय नही मिल सकता उन्होंने सदैव देश हित के कार्यों के लिये कार्य किया और अन्याय को रोकने आवाज बुलंद की।

वरिष्ठ कांग्रेसी रशीद खान ने कहा कि भारत के युवाओं को राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मंत्री बनाकर फिर से एक नए क्रांति के रूप मे देखना चाहते हैं ताकि वे अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के सपनो को आगे लेकर चलें। उक्त अवसर पर संतोष घृतलहरें, शौकत अली, घसिया लहरें , नगर पंचायत सरगांव के पार्षद एजाज अहमद, राधे मारखण्डे,परविंदर खालसा, राम खिलावन साहू , राकेश साहू कृष्णा साहू,अहमद अली, मुकेश साहू, पंचू यादव , भरत यादव, वहाब खान,जागेश्वर साहू, शिव घृतलहरें, कृपा राम, जनक राम, पुना जोगी, उमेश सोनी,माधव यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *