निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111
मुंगेली। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, चरण दास महंत, टीएस सिंहदेव, देवेंद्र यादव, उमेश पटेल, जय सिंह अग्रवाल, गिरीश देवांगन, मोहन मरकाम, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, गुरु रुद्र कुमार और गुरु आकाश शर्मा जिले के प्रवास पर रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला, शहर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने प्रवास के दौरान उन्होंने नगर के पुराने बस स्टैंड में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी पदयात्रा की शुरुआत की, जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए आदर्श कृषि उपज मंडी तक पहुंची। इस बीच अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। नगर के मंच से श्री पायलट ने बिहार की भूमि से राहुल गांधी द्वारा दिए गए नारे “वोट चोर, गद्दी छोड़” पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है।
देश की जनता अपने साथ हुए अन्याय का जवाब मांग रही है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। सचिन पायलट के इस दौरे ने मुंगेली कांग्रेस में एक बार फिर जोश भर दिया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा दिए गए वोटों की चोरी हुई है। आने वाले चुनावों में जनता न्याय करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री के मंचासीन होते ही कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया और बिहार की भूमि से गूंजे नारे पर कहा कि आने वाले समय में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां की जनता वोट चोरी का जवाब देगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए नारे में जो सच्चाई है, वह आज जनता के सामने आ रही है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
गांधी प्रतिमा के पास से निकली रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। प्रवास के दौरान जरहागांव में ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र साहू, कलेक्ट्रेट के पास आत्मा सिंह क्षत्रिय, पड़ाव चौक के पास युवा कांग्रेस, मंडी परिसर के पास संजय यादव, बालोनी चौक में संजय जायसवाल और अरविंद वैष्णव द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम स्थल से बेमेतरा रवाना होते हुए श्री पायलट का काफिला जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर के निवास पर कुछ क्षणों के लिए रुका, जहां उन्होंने श्री भास्कर की दादी स्वर्गीय श्रीमती सहेला बाई भास्कर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, चरण दास महंत, टीएस सिंहदेव, देवेंद्र यादव, आकाश शर्मा और अमित पठानिया भी साथ रहे।
इस दौरान घनश्याम वर्मा, आलोक सिंह, थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, आत्मा सिंह क्षत्रिय, चंद्रभान बारमते, चुरावन मंगेशकर, श्याम जायसवाल, लक्ष्मीकांत भास्कर, हेमेंद्र गोस्वामी, रोहित शुक्ला, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, लोकराम साहू, नरेश पटेल, रामचंद्र साहू, पुरुषोत्तम मार्को, राजा ठाकुर, सागर सोलंकी, अभिलाष सिंह, राजेश छेदईया, अरविंद वैष्णव, एजाज खोखर, संजय जायसवाल, उर्मिला यादव, जागेश्वरी, मंजू शर्मा, माया रानी सिंह, हेमिन मंगेशकर, मकबूल खान, अरशद खोखर, उमेश सोनी, संतोष पाली, शाखाराम टोंडे, दिलीप कौशिक, शिव धृतलहरे, मुकेश मिरी, वहाब खान, ओमकार यादव, नेहरू साहू, संपत जायसवाल, दीपक साहू, मनोज निषाद, विद्यानंद चंद्राकर, मनीष त्रिपाठी, अरुण कुलमित्र, संतोष राज, सोहन वर्मा, लखन कश्यप, कमलेश्वरी जोशी, मेन कुमार भार्गव, पवन दास, आनंद सोनी, ललिता सोनी, विष्णु खाड़े, लकी गर्ग, खेमू साहू, मदन पटेल, अनिल जायसवाल सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: Deepak Mittal
