टैगोर नगर निवासी कांग्रेस नेत्री निवेदिता चटर्जी ने दिया इस्तीफा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की सचिव और टैगोर नगर निवासी कांग्रेस नेत्री निवेदिता चटर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र के माध्यम से सौंपा है।

इस्तीफे में निवेदिता चटर्जी ने संगठन में लंबे समय से उपेक्षा और जिम्मेदारी नहीं मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वे पिछले 11 वर्षों से लगातार पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई ठोस जिम्मेदारी या आगे बढ़ने का अवसर नहीं दिया गया।

निवेदिता चटर्जी ने बताया कि वे वर्ष 2014 से लगातार PCC सचिव के पद पर बनी हुई थीं। उन्होंने अपने इस्तीफे में उल्लेख किया कि उनके साथ काम करने वाले कई नेता इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष, विधायक और सांसद बने और बाद में बड़े पदों तक पहुंचे। उन्होंने उदाहरण देते हुए लिखा कि उनके सामने दीपक बैज ब्लॉक अध्यक्ष बने, विधायक बने, सांसद बने और अंततः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी बने, जबकि वे 2014 से अब तक सचिव के पद पर ही बनी रहीं।

कांग्रेस नेत्री के इस इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में एक बार फिर असंतोष और आंतरिक खींचतान की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले पर पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आ सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment