छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम नियुक्ति की गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आदिवासी कांग्रेस के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।
29 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।



जारी सूची में रायगढ़ ग्रामीण से दिलीप केरकेट्टा, रायगढ़ सिटी से दीपक एक्का, बिलासपुर ग्रामीण से राजू सिदार, जांजगीर-चांपा से अजय साशी जगत, सक्ती से जगेश्वर सिंह राज, कोरबा सहित कई जिलों के लिए पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा सूरजपुर, अंबिकापुर, बलरामपुर, कवर्धा, खैरागढ़-छुईखदान, मुंगेली, बालोदाबाजार, धमतरी, रायपुर ग्रामीण, कांकेर, बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जशपुर, दुर्ग और मोहला-मानपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
वहीं, अधिसूचना में रायगढ़, कांकेर, प्रतापपुर, महासमुंद और मुंगेली के लिए उपाध्यक्ष तथा रायपुर के लिए जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गनाइजेशन) की नियुक्ति का भी उल्लेख है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8238160
Total views : 8286078