प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर सरगांव में सेवा पखवाड़ा के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

सरगांव, 17 सितंबर: देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मंडल के समस्त बूथों में सेवा एवं समर्पण भाव से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों जैसे मंदिर, तालाब, स्कूलों तथा अन्य समुदायिक स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर यह पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। नगर पंचायत सरगांव द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत अटल परिसर में विशेष सफाई अभियान के साथ की गई,अभियान में समस्त वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव में स्वस्थ मातृत्व और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जहां उपस्थिति एवं भर्ती मरीजों को ताजे फलों का वितरण कर उनकी सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखा गया। इस पहल के माध्यम से स्वस्थ जीवन और स्वच्छ वातावरण के बीच मजबूत सम्बन्ध स्थापित करने पर बल दिया गया।

सेवा पखवाड़ा के इस अभियान का मूलमंत्र “स्वच्छता ही सेवा, सेवा ही समर्पण” रहा। मण्डल मुख्यालय का मुख्य कार्यक्रम नगर पंचायत सरगांव के वार्ड 06/07 के राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित हुआ जंहा तालाब,पचरी,मन्दिर, सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सामूहिक प्रयासों से स्वच्छता अभियान को सफल बनाते हुए यह स्पष्ट कर दिया गया कि स्वच्छता केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, स्वास्थ्य, और सामाजिक संस्कार का प्रतीक है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणजीत सिंह हूरा, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू, महामंत्री द्वय पंकज वर्मा अनिल दुबे, रामकुमार कौशिक, सविता कौशिक, जमुना पांडे, सुनीता साहू, कमलेश अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, उदित साहू, निखिल कौशिक, पवन साहू, दुर्गेश वर्मा, विनोद भारती के साथ ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षद, नगरवासी एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह अभियान प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment