कलेक्टर ने बाढ़ एवं आपदा से बचाव के संबंध में ली समीक्षा बैठक..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राहत एवं बचाव से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने दिए निर्देश

आपदा की स्थिति से बचने सूचना तंत्र को करें मजबूत: कलेक्टर

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली – कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने भारी बारिश एवं कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए आपदा बचाव एवं राहत के संबंध में जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी अनुविभागों के एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति वाले गांवों में पर्याप्त खाद्य सामग्री, केरोसिन, दवाईयां, लाइफलाइन सप्लाई आदि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बाढ़ की स्थिति में प्रभावी सूचना तंत्र स्थापित करने, त्वरित सूचना के लिए बाढ़ प्रभावित गांवों में नोडल अधिकारी बनाने एवं समस्याओं की तत्काल समाधान के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सेनानी को बाढ़ संभावित क्षेत्र में नाव, लाइफ जैकेट आदि व्यवस्थाओं के साथ पर्याप्त रूप से एसडीआरएफ की टीम को तैनात करने के लिए कहा।


कलेक्टर ने पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए शेड इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके साथ-साथ ए. टी. आर. के संभावित बाढ़ वाले तथा पहुंचविहीन क्षेत्रों में राशन, पेयजल आदि आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्र समय पर खुले और मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने बारिश के मौसम में होने वाले मौसमी बीमारियों के प्रभावी रोकथाम के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में डायरिया सहित अन्य जल जनित बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है, इसके लिए उन्होंने पेयजल की शुद्धता एवं स्वच्छता के लिए कुंओं व हैण्डपम्पों में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव करने, पानी को उबालकर पीने के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।

उन्होंने संभावित क्षेत्रों में पर्याप्त दवाई एवं अन्य उपचारात्मक सुविधा उपलब्ध कराने, नगरीय निकायों के नाले-नालियों में निरंतर साफ-सफाई कराने, जल जमाव की स्थिति को रोकने डीवाटरिंग पंप सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर मेनका प्रधान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *