छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, तापमान में गिरावट शुरू

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 अगले तीन दिनों में 2–3 डिग्री तक गिर सकता है पारा, उत्तरी क्षेत्रों में शीतलहर के आसार

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम अपना रुख बदलने जा रहा है। आगामी तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में 12.5 डिग्री, जगदलपुर में 14 डिग्री, दुर्ग में 15 डिग्री, बिलासपुर और माना में 15.8 डिग्री और राजनांदगांव में 16 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है।

राजधानी रायपुर का मौसम

रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है। यहां तापमान 16 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर की ओर से ठंडी हवाएं आने के कारण पूरे प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ेगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में सुबह और रात के तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है, जबकि दिन में हल्की धूप रहने की संभावना बनी रहेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *