होली से पहले किसानों को समृद्धि का उपहार : सीएम विष्णुदेव साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिल्हा: विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के बिल्हा में आयोजित कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में 25 लाख से अधिक किसानों को धान की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान कर समृद्धि का उपहार दिया।

मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस दौरान उन्होंने हितग्राही किसानों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव भी साझा किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन अन्नदाताओं के सम्मान का दिन है। किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की समृद्धि है और राज्य सरकार किसान हितों की रक्षा तथा उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से लाखों किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और होली के पर्व से पहले उनके घर खुशियों से भर जाएंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment