CM विष्णुदेव साय ने वीबी-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक के दौरान वीबी-जी राम जी योजना को ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई यह नई ग्रामीण रोजगार योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाई गई है। यह योजना मनरेगा के स्थान पर शुरू की गई है, जिसमें कई नए और प्रभावी प्रावधान जोड़े गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वीबी-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को अब साल में 125 दिनों का रोजगार मिलेगा, जबकि पहले यह सीमा 100 दिन थी। यदि किसी परिवार को समय पर काम उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो उसे बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। मजदूरी का भुगतान एक सप्ताह के भीतर करने का प्रावधान है, वहीं 15 दिनों से अधिक की देरी होने पर 0.05 प्रतिशत की दर से ब्याज देने की व्यवस्था भी की गई है। योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को योजना निर्माण और कार्यान्वयन की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना के तहत 95,692.31 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है, जबकि इससे पहले मनरेगा के लिए 88,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित था। उन्होंने अधिकारियों से योजना के बेहतरीन क्रियान्वयन के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का आह्वान किया।

इसी दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में दुर्ग-भिलाई क्षेत्र को आईटी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री की अगुवाई में 40 आईटी कंपनियों और निवेशकों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इससे आईटी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे और दुर्ग-भिलाई क्षेत्र आईटी के नक्शे पर एक नई पहचान बनाएगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यस चिट फंड कंपनी के निवेशकों को उनकी डूबी हुई निवेश राशि के चेक सौंपे। इस अवसर पर 4601 हितग्राहियों को कुल 7 करोड़ 38 लाख 24 हजार 100 रुपये की राशि का वितरण किया गया। प्रतीक स्वरूप मुख्यमंत्री ने कुछ हितग्राहियों को स्वयं चेक प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन सुशासन और पारदर्शिता के साथ नागरिकों के भविष्य को सुरक्षित और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment