रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बता दें कि देश की राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ था। उनके माता-पिता अनिलचंद्र शाह और कुसुमबेन शाह मूल रूप से गुजरात के मानसा रियासत से थे, जहां उनके दादा नगर सेठ के रूप में प्रसिद्ध व्यापारी थे।
लेकिन किसे पता था कि इसी व्यापारी घराने से जन्मा एक साधारण बालक एक दिन भारत की राजनीति में “रणनीति का महागुरु” कहलाएगा!
अमित शाह ने महज़ 16 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़कर सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। 1980 के दशक में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में सक्रिय रहे और 1982 में संगठन के गुजरात संयुक्त सचिव बने। 1984 में उन्होंने भाजपा के लिए मतदान एजेंट के रूप में काम किया और यहीं से उनकी सियासी राह बननी शुरू हुई।
1987 में वे भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े और समाजसेवी नानाजी देशमुख के सान्निध्य में रहकर उनकी कार्यशैली से प्रेरणा ली। जल्द ही वे अहमदाबाद भाजपा इकाई के सचिव बने और राम जन्मभूमि आंदोलन व एकता यात्रा जैसे बड़े अभियानों में अहम भूमिका निभाई।
यही नहीं, जब लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी गांधीनगर से लोकसभा चुनाव लड़े, तब उनके चुनाव प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी अमित शाह ने अपने कंधों पर उठाई — और हर बार रणनीति के जादूगर साबित हुए।
गुजरात के गृहमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर अब देश के केंद्रीय गृहमंत्री तक की यह यात्रा आज भी राजनीतिक प्रेरणा का सबसे बड़ा उदाहरण मानी जाती है।
???? एक व्यापारी परिवार से निकला लड़का, जिसने राजनीति के नक्शे पर अपनी पहचान “अमिट शाह” के रूप में दर्ज कर दी!
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8181825
Total views : 8213823