ताजा खबर
पति की हत्या की साजिश में पत्नी गिरफ्तार! प्रेमी संग मिलकर धारदार हथियार से किया हमला, पति की हालत गंभीर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर में अवैध खनन करते 8 वाहन जब्त, प्रशासन की सख्ती जारी होटल के कमरे में मिली युवक की लाश! सुसाइड नोट से खुला राज — गोली मारकर दी जान, पूरे शहर में सनसनी कुनकुरी में छठ महापर्व के समापन पर शामिल हुए CM विष्णुदेव साय — सपरिवार किया उषा अर्घ्य, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना सोते हुए युवक का गला रेतकर की हत्या — बदले की आग में करीबी बना जल्लाद, दंतेवाड़ा पुलिस ने 13 दिन में सुलझाया केस बेमेतरा प्रशासन में बड़ा फेरबदल — 3 डिप्टी कलेक्टर और 1 संयुक्त कलेक्टर का तबादला, कलेक्टर अजीत वसंत ने जारी किए आदेश

कुनकुरी में छठ महापर्व के समापन पर शामिल हुए CM विष्णुदेव साय — सपरिवार किया उषा अर्घ्य, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कुनकुरी में छठ महापर्व के समापन पर शामिल हुए CM विष्णुदेव साय — सपरिवार किया उषा अर्घ्य, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने कुनकुरी के छठ घाट पर व्रतियों संग सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया, देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व।

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी छठ घाट पहुंचकर छठ महापर्व के समापन में भाग लिया। मुख्यमंत्री दंपती ने व्रतियों के साथ उषा अर्घ्य अर्पित कर सूर्य देव से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

छठ पर्व को लेकर कुनकुरी सहित पूरे प्रदेश में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने व्रतियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि “लोक आस्था का यह पर्व सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। छठ मईया सब पर अपनी कृपा बनाए रखें।”

देशभर में भी छठ पूजा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़ से लेकर मुंबई तक घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ घाट, पटना के दीघा और कंकड़बाग घाट, तथा नोएडा के कालिंदी कुंज तट पर हजारों श्रद्धालु परिवारों के साथ पहुंचे। घाटों पर भक्ति गीतों, ढोलक की थाप और पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

छठ घाटों की वेदियों को केले, फूलों और दीपों से पारंपरिक रूप से सजाया गया, और इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हो गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment