रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 16 नवंबर, राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है और निष्पक्ष तथा निर्भीक पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अनिवार्य है।
उन्होंने आगे कहा कि मीडिया नागरिकों को उनके अधिकार और दायित्व के प्रति जागरूक करता है और देशहित व लोकहित के प्रति सतर्क बनाता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आशा व्यक्त की कि मीडिया अपनी प्रखरता, संवेदनशीलता और सत्यनिष्ठा के साथ लोकतंत्र के पथ को और अधिक प्रकाशमान करता रहेगा।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के माध्यम से स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस के महत्व और योगदान को याद किया जाता है, जो लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232051
Total views : 8278503