रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभागीय बैठकों में व्यस्त रहेंगे। सुबह 11 बजे के बाद वे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। इन बैठकों में विभागीय कार्यों की प्रगति, योजनाओं की स्थिति और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इसके बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में ई-प्रगति को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे, जिसमें सरकार की डिजिटल मॉनिटरिंग और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति पर जानकारी दी जाएगी।
प्रेस वार्ता के बाद मुख्यमंत्री शाम साढ़े 5 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8150903
Total views : 8168441