रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 4 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
इधर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार सहित अन्य लोगों के निधन को मुख्यमंत्री साय ने अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अजित पवार का संपूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय निधन न केवल उनके परिजनों और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8243803
Total views : 8292872