रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से रायगढ़ सहित प्रदेश के कई जिलों में नए साइबर पुलिस थानों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संबंधित जिलों में स्थानीय कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां एसएसपी और महापौर ने साइबर थाने का फीता काटकर उद्घाटन किया।
प्रदेश में कुल 8 जिलों में नए साइबर थानों की शुरुआत की गई है। इन्हीं में से एक साइबर थाना रायगढ़ जिले में भी खोला गया, जहां उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा वर्चुअल रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि साइबर थानों की स्थापना से साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा और पुलिसकर्मियों का मनोबल भी बढ़ेगा।
रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी शशि मोहन सिंह और महापौर ने साइबर थाने का फीता काटा। इसके बाद एसएसपी ने थाने के रोजनामचा में आज की तारीख दर्ज कर औपचारिक रूप से कार्य प्रारंभ कराया।
कार्यक्रम में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, महापौर जीवर्धन चौहान, भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस जवान उपस्थित रहे। नए साइबर थानों के शुरू होने से आम नागरिकों को साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निराकरण की सुविधा मिलेगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168942
Total views : 8196785