रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार सुबह 9:45 बजे पेंड्रा प्रवास से रायपुर लौट आए। वे सुबह 11 बजे मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा और बैठकें करेंगे। शाम 5:25 बजे वे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
इधर, भारतीय जनता पार्टी आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘समर्पण दिवस’ मना रही है। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहयोग केंद्र का संचालन भी जारी है। आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी मौजूद रहेंगे। सहयोग केंद्र के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8154895
Total views : 8174979