CM साय आज सोनाखान के दौरे पर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि, 101 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

कसडोल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान पहुंचेंगे। बलिदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रुपये के कुल 119 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

88 विकास कार्यों का लोकार्पण, 31 नई योजनाओं का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विकास पैकेज में—

  • 75 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बने 88 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जो आज ही जनता को समर्पित हो जाएंगे।

  • वहीं 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रुपये की लागत के 31 नए कार्यों का भूमिपूजन होगा, जो क्षेत्र के भविष्य के विकास को गति देंगे।

कई वरिष्ठ मंत्री और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता शामिल होंगे, जिनमें—

  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव

  • जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

  • आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम

  • राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

  • वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप

  • अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

  • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल

  • जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े

  • पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

सोनाखान में आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास और स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment