सीएम साय ने जायसवाल समाज के कार्यक्रम में की बड़ी घोषणा कटघोरा में बनेगा 100 बेड का अस्पताल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा : भगवान सहस्त्र बाहु जयंती के मौके पर कटघोरा में कलचुरी जायसवाल समाज का प्रांत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय शामिल हुए, साथ ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल विकास महतो समेत भाजपा के कई बड़े दिग्गज नेता और जायसवाल समाज के लोग बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री विष्णु देव ने इस दौरान क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को संज्ञान में लिया. कई इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने भगवान सहस्त्र बाहु की लघु कथा के बारे में समाज और आमजनों को जानकारी दी. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जायसवाल समाज द्वारा की गई तीन प्रमुख मांगों को पूरा किया. सीएम साय ने मंच से ही इसकी घोषणा की.

कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर अस्पताल बनाने की मांग को पूरा करते हुए सीएम साय ने कहा कि इससे आने वाले दिनों में स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. इसी तरह कटघोरा बाईपास चौक का नामकरण भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर करने और उनकी मूर्ति स्थापना की मांग पूरी करने के साथ ही कटघोरा में सर्किट हाउस की भी मंजूरी की घोषणा की.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जायसवाल समाज की जमकर तारीफ की. सीएम ने कहा कि समाज संगठित है. श्याम बिहारी जायसवाल भी इसी समाज से आते हैं, जो छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री हैं. सीएम साय ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और भी बेहतर काम करेगी. समाज संगठित है और विकास के दिशा में आगे बढ़ रहा है. भगवान सहस्त्रबाहु का आशीर्वाद भी बना हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ प्रगति की राह पर है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *