CM साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी, बोले– PM मोदी के विचारों ने भरा नया जोश, छोटे प्रयासों से बड़ा परिवर्तन संभव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अपने निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी को सुना और उसे प्रेरणादायी करार दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचार, जनभागीदारी और सकारात्मक प्रयासों को मंच देते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण के नायक पहचान और सम्मान प्राप्त करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के लिए सामूहिक भागीदारी से निरंतर कार्य हो रहा है। ‘मन की बात’ में दिए गए संदेश छोटे प्रयासों से बड़े परिवर्तन की राह दिखाते हैं।”

साय ने बताया कि इस कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस की सफलता, पर्यावरण में जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उपलब्धि, 1975 का आपातकाल, भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की वियतनाम यात्रा और भारत के ट्रेकोमा मुक्त होने जैसे विषयों पर सारगर्भित विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा साझा किया गया यह दृष्टिकोण हर भारतीय को प्रेरित करता है कि यदि हम नियमित रूप से छोटे लेकिन सार्थक कदम उठाएं, तो समाज और देश में गहरा और स्थायी परिवर्तन लाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, अनुज शर्मा, राजेश अग्रवाल, संपत अग्रवाल, प्रबोध मिंज, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, CGMSC के चेयरमैन दीपक म्हस्के, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैंकरा, हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन शामिल थे।

मुख्यमंत्री साय ने दोहराया कि “विकसित भारत हमारा संकल्प है और छत्तीसगढ़ हर मोर्चे पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *