रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ का शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत छात्रों को सैटेलाइट निर्माण, टेस्टिंग और ट्रैकिंग की पूरी प्रक्रिया सीखने का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से छात्र केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वास्तविक अंतरिक्ष अनुसंधान और तकनीकी प्रयोगों का प्रत्यक्ष अनुभव भी प्राप्त करेंगे। यह परियोजना युवाओं के लिए स्पेस टेक्नोलॉजी में करियर बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार साबित होगी।
नवा रायपुर में स्थापित इस अत्याधुनिक केंद्र में सैटेलाइट डिजाइन, निर्माण, परीक्षण और निगरानी से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां छात्र और युवा वैज्ञानिक अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े विविध तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
केंद्र में कार्यशालाएं, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और लाइव प्रोजेक्ट्स की व्यवस्था की गई है, जिससे छात्रों का सीखने का अनुभव और अधिक रोचक व व्यावहारिक होगा। यह पहल छत्तीसगढ़ को स्पेस टेक्नोलॉजी और वैज्ञानिक नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169971
Total views : 8198106