CM साय ने करेलीबड़ी में महतारी सदन का किया शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार और स्वावलंबन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने करेलीबड़ी में महतारी सदन का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगार, आत्मनिर्भरता और व्यवसायिक कौशल के अवसर प्रदान करना है।

हर महतारी सदन में किचन और दुकान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि महिलाएं घर के बने उत्पाद सीधे स्थानीय बाजार में बेच सकें। इससे महिलाओं को न केवल आर्थिक मदद मिलेगी, बल्कि उनका स्वावलंबन और सामाजिक सशक्तिकरण भी बढ़ेगा।

महतारी सदन की प्रमुख विशेषताएं

सुरक्षा और बुनियादी सुविधा – महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महतारी सदन में बाउंड्रीवाल और शौचालय की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बोरवेल के माध्यम से पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

विशाल क्षेत्रफल – प्रत्येक महतारी सदन 2507 वर्ग फीट में बना है, जिसमें हॉल, कमरे, किचन, स्टोर और दुकान जैसी पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार – महिलाएं अपने हस्तशिल्प, घरेलू सामान और लोक कला के उत्पाद तैयार कर सकती हैं। हर महतारी सदन में दुकान की सुविधा होने से वे सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ सकती हैं और अपने उत्पाद बेच सकती हैं।

इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को न केवल आर्थिक अवसर मिलेंगे, बल्कि उनके सामाजिक और आत्मनिर्भर विकास में भी नई ऊर्जा आएगी। मुख्यमंत्री साय ने इस कार्यक्रम को महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *