जशपुर में 108 करोड़ के विकास कार्यों का सीएम ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन, नालंदा परिसर की भी रखी आधारशिला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जशपुर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय जशपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कर प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने 108 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, जिनमें बहुप्रतीक्षित नालंदा परिसर का भूमि पूजन भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत सैकड़ों बच्चों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ योग कर की। उन्होंने कहा कि “योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जो जीवन में मानसिक शांति और शारीरिक संतुलन लाता है।” इस अवसर पर उन्होंने योग को जीवनशैली में शामिल करने की अपील की और जन-सुलभ जेनेरिक दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।


नालंदा परिसर का भूमि पूजन: ग्रामीण छात्रों को मिलेगी बेहतर सुविधा

मुख्यमंत्री साय ने 11.29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 500 सीटर नालंदा परिसर का भूमि पूजन किया। यह परिसर 2 एकड़ भूमि में बनेगा, जिसमें गार्डन व अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण और गरीब छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़ा मंच मिलेगा।


107.81 करोड़ के 64 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री द्वारा जशपुर और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 107.81 करोड़ के 64 विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।

  • जशपुर में 61.20 करोड़ के 85 कार्यों का भूमिपूजन और 15.80 करोड़ के 6 कार्यों का लोकार्पण किया गया।

  • कुनकुरी में 24.90 करोड़ के 15 कार्यों का भूमिपूजन और 5.91 करोड़ के 4 कार्यों का लोकार्पण हुआ।


“एक पेड़ मां के नाम” अभियान में सहभागिता की अपील

सीएम साय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में लोगों से भावनात्मक जुड़ाव के साथ वृक्षारोपण की अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश का यह समय पौधारोपण के लिए अनुकूल है और हर नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा मां के नाम लगाना चाहिए।


योग दिवस पर प्रेरणादायक आयोजन

कार्यक्रम में चक्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, वज्रासन सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों और दिव्यांग बालिका ने कठिन योगाभ्यास कर लोगों को प्रेरित किया।

योग आयोग अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा ने जशपुर को योग के लिए उपयुक्त स्थान बताते हुए कहा कि “यह केवल विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है।”
समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि “योग सबके लिए है – जाति, धर्म, लिंग से ऊपर।”
उन्होंने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम – “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” पृथ्वी और मानव स्वास्थ्य के गहरे संबंध को दर्शाता है।

कलेक्टर रोहित व्यास और संचालक रोक्तिमा यादव ने अतिथियों का स्वागत और कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
योग प्रशिक्षक छबिलाल साहू और ज्योति साहू सहित पूरी टीम को सम्मानित किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *