Cm कार्यक्रम के पूर्व खनिज विभाग की कार्रवाई …

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स ब्यूरो प्रमुख मुंगेली निर्मल अग्रवाल की रिपोर्ट

मुंगेली- काफी लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की मिल रही शिकायतों पर मौन अधिकारियों द्वारा आखिरकार छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के 14 जून को एक दिवसीय ग्राम फरहदा (मुंगेली) आगमन के पूर्व 13 जून की मध्यरात्रि अनुविभागीय अधिकारी पथरिया श्री भरोसा राम ठाकुर के निर्देश और जिला खनिज अधिकारी श्रीमती ज्योति मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील पथरिया व उपतहसील सरगांव अंतर्गत तटीय परिक्षेत्रों में जंहा अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिल रही थी सँयुक्त टीम बनाकर आनन फानन में कार्यवाही करनी ही पड़ी।
उक्त विषय में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 12 जून को अनुविभागीय अधिकारी पथरिया द्वारा समय समय पर अवैध रेत उत्खनन की मिल रही शिकायतों व लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए
अनुविभाग पथरिया अंतर्गत नदियों के तटीय क्षेत्रों में हो रहे अवैध रेत उत्खनन की जांच एवम आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला खनिज अधिकारी की अध्यक्षता में तहसीलवार दल गठित किया गया जिसमें तहसील पथरिया व उपतहसीलअमोरा क्षेत्रान्तर्गत हेतु श्री चंद्रकांत चंद्रवंशी नायाब तहसीलदार पथरिया , श्री धनुष पाटले स.उ.नि पथरिया , श्री शंकर लाल मतवारे राजस्व निरीक्षक पथरिया,सम्बंधित हल्का पटवारी सचिव व ग्राम कोटवारों के साथ उप तहसील सरगांव परिक्षेत्र हेतु श्रीमती शशि नर्मदा नायक नायाब तहसीलदार सरगांव , श्री अमित गुप्ता थाना प्रभारी सरगांव,श्री सम्मन ठाकुर राजस्व निरीक्षक सरगांव, सम्बंधित हल्का पटवारी व ग्राम कोटवार का दल बनाया गया। दिनांक 14 जून को छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री जी का मुंगेली जिले के ग्राम फरहदा में माँ भक्त कर्मा के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में आगमन तय हुआ ही था की उक्त दल द्वारा 13 जून की मध्यरात्रि में शिकायत मिले क्षेत्रों में छापेमार कार्यवाही की गई तहसील पथरिया के क्षेत्रों में जंहा कोई भी मामला प्रकाश में नही आया ( स.उ.नि. श्री धनुष पाटले पथरिया से मिली जानकारी अनुसार) वही उप तहसील सरगांव के क्षेत्रों से 2 रेत की भरी ट्रेक्टर , 3 इंजन , व 4 ट्राला जब्त कर थाना सरगांव को सुपुर्द किया गया बाकी की गाड़ियां जानकारी मिलते ही भाग निकले वही कुछ पकड़ वाले रेत माफिया जिन्हें पहले ही सूचना मिल गयी थी अपनी गाड़ी नही लगाए और नाम मात्र की कार्यवाही कर दी गयी।

बर्षो से जमे खनिज अधिकारी गामीणों के शिकायत पर भी नही की कोई कार्यवाही..

उपतहसील सरगांव के आसपास मनियारी नदी शिवनाथ नदी के तटीय क्षेत्रों सल्फा मनियारी , चुनचुनिया, सांवतपुर,मोतिमपुर, मदकू आदि जगह भारी मात्रा में अवैध रेत उत्खन होता है जिसकी काफी समय से शिकायत अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार से की जा रही थी कार्यवाही न होने की स्थिति में जिला खनिज अधिकारी श्रीमती ज्योति मिश्रा को भी अवगत कराने की कोशिश की गई किंतु उनके द्वारा जनप्रतिनिधियों औऱ पत्रकारों के फोन को उठाना उचित नही लगता।

पूरे 3 माह खुले आम रेत माफियाओं द्वारा रेत खनन कर लेने के पश्चात अंतिम दिनों में नाम मात्र की कार्यवाही का करना जिला खनिज अधिकारी का विषय पर उचित संज्ञान न लेना फोन न उठाना रेत माफियाओं के हौसले बुलंद करता नजर आ रहा है । पूरे पांच सालों में सरकार बदल गयी परन्तु एक अधिकारी का एक ही जिले में इतने साल तक कार्यावधि बहुत सारी बातों तरफ इशारा करता नजर आ रहा है ।

क्षेत्र रेगिस्तान नज़र आता है…

प्रतिदिन भारी मात्रा में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पश्चात माफिया जगह जगह अपना स्टॉक खुले आम डम्प करते नज़र आ रहे है स्थिति यह है कि उपतहसील के आस पास के क्षेत्रों में डम्प रेत के टीले कभी कभी छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़ की जगह रेगिस्तान होने का अहसास दिलाने लगती है । डम्प किये गए रेत को रेत माफियाओं द्वारा बरसात लगते ही ऊंची कीमत पर बेचकर मोटी कमाई की जाएगी और फिर से रायल्टी के नाम पर सरकार को चुना लगाया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment