स्वच्छता सर्वेक्षण 2024: नगर पालिका मुंगेली को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 9वां स्थान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कलेक्टर ने दी बधाई, कहा नगरवासियों के सहयोग व टीम के बेहतर प्रबंधन का परिणाम

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नगर पालिका परिषद मुंगेली ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में 20 हजार से 50 हजार जनसंख्या वाले कुल 01 हजार 581 शहरों में राष्ट्रीय स्तर पर 9वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रदेश के 169 शहरों में मुंगेली ने 20वां स्थान हासिल किया है।

वर्ष 2023 में मुंगेली का स्थान 336वां था, इस वर्ष यह उपलब्धि जिले की एक बड़ी छलांग है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में आयोजित स्वच्छता संगम 2025 में यह पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह भी मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर और पार्षदगणों ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।


कलेक्टर कुन्दन कुमार ने इस उपलब्धि के लिए नगर पालिका मुंगेली की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि नगरवासियों के सहयोग, अधिकारियों के बेहतर प्रबंधन के साथ ही कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। सीएमओ ने इस सफलता का श्रेय उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन, कलेक्टर के सहयोग, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी को दिया।

उन्होंने बताया कि शहरी स्वच्छता में सुधार और नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छ सर्वेक्षण, ओडीएफ प्लस-प्लस और गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग के लिए भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नियुक्त दल के मूल्यांकन में यह उपलब्धि हासिल हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *