आंध्र समाज स्कूल में मनाया बाल मेला बच्चों ने बनाया बेहतरीन प्रोजेक्ट एवं स्वादिष्ट व्यंजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

बिलासपुर। आंध्रा समाज के द्वारा संचालित आंध्रा समाज कन्या ऊ मां विद्यालय हिन्दी व अंग्रेज़ी मध्यम रेलवे परिक्षेत्र बिलासपुर में शनिवार को सुबह 9.00 बजे बाल दिवस की उपलक्ष पर बाल मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूहीना तुफैल खान मंडल कार्मिक अधिकारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर, यू शिव शंकर राव, सह सचिव रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर, डा शिवम अरुण पटनायक डायरेक्टर अमेठी विश्वविद्यालय रायपुर उपस्थिति रहे। इस बाल मेला आयोजन में सर्व प्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती देवी की छाया चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर इस बाल मेला का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि डॉक्टर अरुण पटनायक ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य है स्कूल में प्राथमिक शिक्षा के साथ-साथ तहजीब की भी शिक्षा देने की जीवन में आवश्यकता है क्योंकि शिक्षा तो हर कोई ग्रहण कर लेता है और उच्च पदों पर आसीन होकर नौकरी करते हैं लेकिन जब तक अपने आचार विचार व्यवहार में तहजीब होगी तो हम अच्छा से दूसरों को आकर्षित करते हुए मानव सेवा कर सकते हैं मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। उन्होंने अपने बाल जीवन काल से लेकर आज जो अमेटी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर के पद पर हैं अपना जीवन संघर्ष

के बारे में बताएं और मेहनत से कभी पीछे नहीं हटने की प्रेरणा दी है।

मुख्य अतिथि रूहीना खान मैडम ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के प्रति निडर होकर पढ़ाई करना चाहिए जो हमको समझ में नहीं आता टीचर से बार-बार पूछ कर अध्ययन करने की आवश्यकता है। हमें संकोच नहीं करना पढ़ाई से डरना नहीं है तभी हम अच्छे से शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। शिक्षा ही हमारे जीवन को आगे बढ़ता है आज मैं जिस मुकाम पर हूं शिक्षा के बल पर हूं जीवन में कोई चीज़ नामुमकिन नहीं होता हमारी लगन और मेहनत से हर कार्य को मुमकिन कर सकते है। अच्छे से बच्चों को पढ़ने की प्रेरणा दी है।

आज के कार्यक्रम में आंध्र समाज स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एन वी रमन मूर्ति, सचिव श्रीनिवास राव, रमेश बाबू ,डी एन राव ,मधु बाबू आदि ने मुख्य अतिथियों को बाल मेला की एक से बढ़कर एक बच्चों के द्वारा तैयार किया गया। प्रोजेक्ट दिखाएं एवं बाल मेला में बच्चों के द्वारा बनाया गया स्वादिष्ट व्यंजन भी खिलाएं मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधन वर्ग एवं शिक्षकों की प्रशंसा की है।

इस आयोजन को मुख्य रूप से प्रिंसिपल आर रामम, क्लारा पिल्लई, आर वर लक्ष्मी, बी यू बी रेड्डी, एम वी एम सत्यनारायण, विजय लक्ष्मी, सी विमला, एस सुजाता, अनिता, पुर्थी धर, राजेश सिंह सी एच दयामानी, अनिता बोरके, पी वी रजनी, सत्यप्रसाद डी लक्ष्मी, इंद्र दत्त तिवारी सुनिता,मिटा,जोस्तना,सुनीता चन्द्र कर,राजू बेबी, वाई वी स्वामी आदि उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *