दल्लीराजहरा,राज्य के नगरीय निकाय कर्मचारियों में लगातार उपेक्षा और असमानता को लेकर असंतोष गहराता जा रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ दल्ली राजहरा ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव का ऐलान किया है। यह आंदोलन 5 जुलाई 2025 (शनिवार) को आयोजित होगा, जिसमें जिले भर के नगर पालिका कर्मचारी शामिल होंगे।
इस आंदोलन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष गोविंद साहू कर रहे हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांगें हैं:
1. प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
2. अन्य विभागों की तरह पुरानी पेंशन योजना (OPS) को नगरीय निकायों में भी बहाल किया जाए
3. नियमानुसार पदोन्नति की पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था लागू की जाए।
इस संबंध में कर्मचारियों ने नगर पालिका दल्ली राजहरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर को ज्ञापन सौंपा तथा आंदोलन के लिए मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्राप्त की।
नगर पालिका कर्मचारी संघ ने चेताया है कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया, तो राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन तेज़ किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
पृष्ठभूमि में बढ़ता आक्रोश
निकाय कर्मचारी लंबे समय से वेतन में विलंब, पेंशन की अनिश्चितता और पदोन्नति की अनदेखी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से मिल रहे संकेतों के अनुसार यह आंदोलन व्यापक रूप ले सकता है। इससे नगरीय सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156875
Total views : 8178113