महासमुंद: Mahasamund जिले के विकासखंड सरायपाली अंतर्गत ग्राम कुटेला में राज्य शासन की गौधाम योजना के तहत जिले के पहले गौधाम का शनिवार को शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में Vishnu Deo Sai ने Bilaspur के लखासार गौधाम से वर्चुअल माध्यम से कुटेला गौधाम सहित कई गौधामों का उद्घाटन किया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में Vinay Kumar Langeh सहित गौ सेवा आयोग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर तिलक लगाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर कलेक्टर लंगेह ने कहा कि राज्य शासन की गौधाम योजना गौवंश संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे निराश्रित और घुमंतू गौवंशों को सुरक्षित आश्रय मिलेगा और उनकी देखभाल बेहतर ढंग से की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि जिले में जल्द ही गौवंश टैगिंग अभियान भी शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष Nilesh Patel ने कहा कि ग्राम कुटेला में जिले के पहले गौधाम की शुरुआत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से गौसेवा के इस कार्य में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में एसडीएम अनुपमा आनंद, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और गौ सेवा आयोग के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि गौधाम योजना का उद्देश्य सड़कों पर घूम रहे निराश्रित और घुमंतू गौवंशों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना तथा उनके संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है। इससे गौवंशों के लिए भोजन, पानी और चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167551
Total views : 8194817