ताजा खबर

मुख्यमंत्री साय राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरू घासीदास लोककला महोत्सव 2024 में होंगे शामिल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विनय सिंह, नवभारत टाइम्स ब्यूरो, बेमेतरा
मो. 9907971282

बेमेतरा :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 दिसंबर को बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरू घासीदास लोककला महोत्सव 2024 के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर 209 करोड़ 12 लाख 57 हजार रुपए की लागत से 74 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें 47 करोड़ 44 लाख 81 हजार रुपए के 25 कार्यों का भूमिपूजन और 161 करोड़ 67 लाख 76 हजार रुपए के 49 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

भूमिपूजन कार्य:

मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन किए जाने वाले प्रमुख कार्यों में शामिल हैं:

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: 5 करोड़ 52 लाख 10 हजार रुपए की 4 सड़कें।

जल संसाधन विभाग: 33 करोड़ 81 लाख 12 हजार रुपए के 12 कार्य।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग: 15 करोड़ 5 लाख 25 हजार रुपए के 3 कार्य।

समाज कल्याण विभाग: 50 लाख रुपए का एक कार्य।

लोक निर्माण विभाग: 2 करोड़ 50 लाख 16 हजार रुपए के एक कार्य।

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा: 2 करोड़ 33 लाख 60 हजार रुपए का एक कार्य।

नगर पंचायत नवागढ़: 1 करोड़ 22 लाख 58 हजार रुपए का एक कार्य।

लोकार्पण कार्य:

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किए जाने वाले प्रमुख कार्यों में शामिल हैं:

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग: 7 करोड़ 33 लाख 30 हजार रुपए के 5 कार्य।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग: 48 करोड़ 91 लाख 53 हजार रुपए के 6 कार्य।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल: 3 करोड़ 52 लाख 60 हजार रुपए के 5 कार्य।

पशुधन विकास विभाग: 31 लाख 24 हजार रुपए का एक कार्य।

राज्य सहकारी दुग्ध संघ: 2 करोड़ रुपए का एक कार्य।

जल संसाधन विभाग: 6 करोड़ 77 लाख 75 हजार रुपए के कार्य।

लोक निर्माण विभाग: 70 करोड़ 73 लाख 64 हजार रुपए के 20 कार्य।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विभाग: 22 करोड़ रुपए का एक कार्य।

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा: 1 करोड़ 7 लाख 70 हजार रुपए का एक कार्य।

मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 दिसंबर को दोपहर 12:20 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा नवागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

12:50 बजे नवागढ़ पहुंचेंगे।

12:55 से 1:55 बजे तक परम पूज्य बाबा घासीदास जयंती समारोह में भाग लेंगे।

3:00 बजे नवागढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment