राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार की पुस्तक को किया सार्वजनिक
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की पुस्तक ’’छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के अतीत को संजोने के प्रयास की सराहना की और लेखक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पांडे ने बताया कि यह उनकी छत्तीसगढ़ पर आधारित 6वीं पुस्तक है, जिसमें राज्य के महापुरुषों, पर्यटन स्थल, प्राचीन इतिहास, राज-परिवार और मंदिरों के इतिहास से जुड़ी जानकारियां संकलित हैं। पुस्तक में छत्तीसगढ़ के सभी मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रमुख राजनीतिक घटनाएं, राजनेताओं और साहित्यकारों का भी उल्लेख किया गया है।
इस अवसर पर प्रियंका कौशल, विशाल यादव, स्नेहा पांडे और मास्टर अंश पांडे सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। विमोचन कार्यक्रम में पुस्तक के महत्व और छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को संजोने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।
Author: Deepak Mittal








