जशपुर: कुनकुरी के प्रतिष्ठित समाजसेवी पालीराम अग्रवाल का निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि कुनकुरी के प्रतिष्ठित समाजसेवी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघ चालक एवं सनातन धर्म समिति के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्री पालीराम जी अग्रवाल का निधन अत्यंत दुःखद है। समाजसेवा और संगठन के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल दें। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ॐ शांति की कामना की।
Author: Deepak Mittal









