रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इसी क्रम में उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में 237 नए पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत भर्ती प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। इस भर्ती में राज्य स्तर पर 09 और जिला स्तर पर 228 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
राज्य स्तर पर सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक, प्रोग्रामर, लेखापाल और भृत्य के पदों सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा। वहीं, जिला मिशन प्रबंधन इकाई में जिला मिशन प्रबंधक, विकास खण्ड परियोजना प्रबंधक और क्षेत्रीय समन्वयक सहित अन्य पदों पर भी नियुक्तियां होंगी।
इन भर्तियों से ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8243887
Total views : 8292973