छत्तीसगढ़ का ‘संकल्प’ बजट: 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित होंगे, 1.72 लाख करोड़ का अनुमानित प्रावधान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद इस बार बजट की थीम ‘संकल्प’ रखी गई है। बजट प्रस्तुत करने से पहले उन्होंने अपने बंगले स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की, इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं।

औद्योगिक विकास को बढ़ावा

राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए 250 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सरकार का दावा है कि इससे निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।

स्वास्थ्य अधोसंरचना का विस्तार

  • रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाले एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल) के निर्माण का प्रावधान।

  • चिरमिरी में जिला अस्पताल निर्माण की घोषणा।

  • कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान।

  • दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

बस्तर-सरगुजा पर विशेष फोकस

  • बस्तर के अंदरूनी इलाकों में मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के लिए 10 करोड़ रुपए।

  • अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए।

  • इंद्रावती नदी पर मटनार एवं देउरगांव बैराज निर्माण के लिए 2,024 करोड़ रुपए का प्रावधान।

  • बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रुपए।

  • बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत।

  • बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक्स के आयोजन के लिए 10 करोड़ रुपए।

  • पशुपालन गतिविधियों हेतु 15 करोड़ रुपए।

  • अतिरिक्त पोषण सहायता के लिए 15 करोड़ रुपए।

पर्यटन को बढ़ावा

मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

कुल बजट आकार

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अनुमानित बजट 1,72,000 करोड़ रुपए रखा गया है।

सरकार का कहना है कि ‘संकल्प’ थीम के तहत प्रस्तुत यह बजट औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा और अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment