AI की दुनिया में छत्तीसगढ़ का परचम, राष्ट्रीय मंच पर रायपुर के सिबलिंग्स को प्रथम स्थान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। New Delhi के भारत मंडपम में आयोजित ‘AI इंपैक्ट समिट’ में रायपुर के प्रतिभाशाली भाई-बहन अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में देशभर से 40,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। तीन कठिन चरणों को पार करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त करना उनकी असाधारण प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार का प्रमाण माना जा रहा है।

‘कर्तव्य’ AI ऐप बना आकर्षण का केंद्र

दोनों प्रतिभागियों द्वारा विकसित “कर्तव्य” AI ऐप खास चर्चा में रहा। यह ऐप AI-जनित आवाज और वास्तविक मानव आवाज के बीच अंतर पहचानने में सक्षम है, जिससे डिजिटल धोखाधड़ी और साइबर ठगी से लोगों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। तकनीक को सामाजिक सरोकार से जोड़ने की यह पहल निर्णायकों को बेहद प्रभावित करने में सफल रही।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने इस उपलब्धि पर दोनों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता प्रदेश के युवाओं की क्षमता और राज्य में हो रहे समग्र विकास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए छत्तीसगढ़ के युवा आधुनिक तकनीक की दुनिया में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अनुराग मानिक और आस्था मानिक को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे आगे भी राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *