प्रधानमंत्री मोदी जी के विज़न के साथ कदमताल: छत्तीसगढ़ बनेगा विकसित भारत का अहम हिस्सा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 24 सितंबर 2025:
राजधानी रायपुर के ओमाया गार्डन में आयोजित छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विज़न के साथ कदमताल करते हुए देश के विकसित हिस्सों में शामिल होगा।

मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन की शुरुआत शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाओं से की और बताया कि जीएसटी 2.0 के लागू होने से अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता, सरलता और तेजी आई है। इस सुधार ने निवेशकों और उद्यमियों के लिए अभूतपूर्व अवसर खोले हैं।

 निवेश और रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई औद्योगिक नीति छत्तीसगढ़ की प्रगति की आधारशिला है। केवल एक वर्ष में प्रदेश को लगभग 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे लाखों लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट में स्वास्थ्य और वेलनेस क्षेत्र में 11 बड़े प्रस्ताव पेश किए गए। इनमें रायपुर के गिन्नी देवी गोयल मणिपाल हॉस्पिटल (500 बेड), नीरगंगा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (450 बेड), बॉम्बे हॉस्पिटल (300 बेड) और माँ पद्मावती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (750 बेड) जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। स्वास्थ्य सेवा में कुल 2,466 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित किया गया है, जिससे लगभग 6,000 नए रोजगार सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नवा रायपुर में विकसित हो रहा मेडिसिटी छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर का बड़ा मेडिकल हब बनाएगा। इसके साथ ही फार्मा सेक्टर में भी अपार संभावनाएं हैं, जहां दवा उद्योग और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा।

होटल और पर्यटन क्षेत्र

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और जैव विविधता पर्यटन उद्योग के लिए अपार अवसर प्रदान करती है। होटल और पर्यटन क्षेत्र में 652 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसमें वेस्टिन होटल रायपुर (212.7 करोड़ रुपये), होटल जिंजर, इन्फेरियन होटल एंड रिसॉर्ट और अम्यूज़ोरामा अम्यूज़मेंट पार्क एंड होटल शामिल हैं।

पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है, जिससे निवेशकों को विशेष लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे और मनोरंजन उद्योग प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और प्रकृति का लाभ उठाकर पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँ।

 तकनीक, ऊर्जा और कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एआई डाटा सेंटर पार्क का निर्माण हो रहा है, जो भविष्य में प्रदेश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा मैनेजमेंट का हब बनाएगा।

ऊर्जा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ देश का पावर हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कोयला, खनिज और ऊर्जा उत्पादन में प्रदेश की भूमिका पहले से महत्वपूर्ण रही है।

छत्तीसगढ़ की सेंट्रल इंडिया लोकेशन, कच्चे माल की प्रचुर उपलब्धता, रेल-सड़क-हवाई मार्ग की मजबूत कनेक्टिविटी और प्रशिक्षित मानव संसाधन इसे निवेश के लिए आदर्श बनाते हैं। प्रदेश में एयर कार्गो सेवा भी आरंभ हो चुकी है, जिससे व्यापार और तेजी से बढ़ेगा।

 कुल निवेश और रोजगार

कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र से 2,466.77 करोड़ रुपये और होटल-पर्यटन क्षेत्र से 652.3 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन परियोजनाओं से 7,000 से अधिक रोजगार सृजित होंगे और प्रदेश में 2,800 से अधिक नए हॉस्पिटल बेड्स की सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निवेश छत्तीसगढ़ को हेल्थकेयर, वेलनेस और पर्यटन का नया केंद्र बनाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के निर्माण में प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।

 प्रमुख उपस्थित

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, संचालक संस्कृति विवेक आचार्य, संचालक उद्योग प्रभात मालिक, सीआईआई के चेयरमेन संजय जैन सहित कई गणमान्य अधिकारी और उद्योगपति उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *