छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 अप्रैल को रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर के 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 53 लाख रुपये नकद, 3.234 किलोग्राम सोना तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए।
जब्त संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत करीब 5.39 करोड़ रुपये बताई गई है। ईडी ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की। एजेंसी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि छापेमारी कारोबारियों और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से जुड़े ठिकानों पर की गई। हालांकि, किस स्थान से कितनी संपत्ति बरामद हुई, इसका विस्तृत खुलासा नहीं किया गया है।


उल्लेखनीय है की चर्चित शराब घोटाला मामले में वर्तमान में 81 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में सुनवाई जारी है। ईडी अब तक इस मामले में लगभग 380 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8207259
Total views : 8246946