वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने मनाई उत्साहपूर्वक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने मनाई उत्साहपूर्वक
नवा रायपुर सहित प्रदेशभर में हुआ सामूहिक गायन, देशभक्ति गीतों से गूंजे कार्यालय परिसर

रायपुर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने आज पूरे प्रदेश में श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। नवा रायपुर स्थित मंडल मुख्यालय सहित सभी संभाग, संपदा एवं वृत्त कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक अवसर का उत्सव मनाया।

मुख्यालय नवा रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके बाद देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस अवसर पर वक्ताओं ने ‘वंदे मातरम्’ गीत के ऐतिहासिक महत्व, सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी प्रेरणादायी भूमिका पर प्रकाश डाला।

इसी प्रकार बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर और कोरबा सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में भी समान रूप से कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी स्थानों पर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन करते हुए राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ मात्र एक गीत नहीं, बल्कि यह भारतीय अस्मिता, मातृभूमि के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को सशक्त बनाते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *