छत्तीसगढ़ : UMEED पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों की अपलोडिंग के लिए मिला दो माह का अतिरिक्त समय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड को UMEED पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का विवरण दर्ज करने के लिए दो महीने का अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है। वक्फ अधिकरण (Waqf Tribunal) रायपुर के आदेश के अनुसार अब बोर्ड 8 फरवरी 2026 तक सभी मौजूदा वक्फ संपत्तियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कर सकेगा।

अधिकरण ने मुतवल्लियों को भी समय पर संपत्तियों का विवरण उपलब्ध कराते हुए अपलोडिंग प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए UMEED केंद्रीय पोर्टल 2025 पर मौजूदा वक्फ संपत्तियों के विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2025 निर्धारित थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद बोर्ड ने वक्फ अधिनियम की धारा 3(ख) के प्रावधानों के तहत अतिरिक्त समय की मांग करते हुए 8 दिसंबर को वक्फ अधिकरण, रायपुर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था।

आवेदन की समीक्षा के बाद अधिकरण ने बोर्ड को दो माह का विस्तार प्रदान कर दिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *