PM मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन किया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

PM मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन किया
रायपुर में आदिवासी संस्कृति और विकास पर जोर, नक्सलवाद पर सशक्त संदेश

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन और अवलोकन किया। यह संग्रहालय राज्य के जनजातीय समुदायों के साहस, बलिदान और देशभक्ति की विरासत को संरक्षित और प्रदर्शित करेगा।

प्रधानमंत्री का संबोधन
संग्रहालय का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में उपस्थित सांसदों, विधायकों और जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की प्रशंसा की और कहा कि आज बस्तर ओलंपिक की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद और पिछड़ेपन के कारण जाना जाता था, लेकिन भाजपा सरकार के सशक्त नेतृत्व के चलते राज्य आज सुरक्षा, समृद्धि और विश्वास का प्रतीक बन गया है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आज विकास की मुस्कान लौट आई है, और इसके पीछे जनता का परिश्रम और सरकार का दूरदर्शी नेतृत्व है।

पीएम मोदी ने कहा,
“राम से राष्ट्र का एक अर्थ यह भी है कि मानवता विरोधी ताकतों और आतंक के विनाश की प्रतिज्ञा। भारत आज नक्सलवाद और माओवादी आतंक को समाप्त करने की दिशा में बढ़ रहा है। यह गर्व की भावना आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए परिसर में चारों ओर दिख रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह हमारा छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है। राम के आदर्श हमें सुशासन और जनकल्याण की सीख देते हैं। पीएम मोदी ने ‘राम से राष्ट्र’ के सिद्धांत को याद करते हुए कहा,
“इसका अर्थ है सबका साथ-सबका विकास, जहां कोई गरीब न हो और कोई दुखी न रहे। भारत गरीबी से मुक्त होकर आगे बढ़ेगा, बीमारियों से असमय मृत्यु नहीं होगी, और हर नागरिक स्वस्थ और सुखी जीवन जी सकेगा।”

प्रधानमंत्री मोदी के इस संबोधन ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला और राज्यवासियों के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *