जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम आज 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि परीक्षा का सफल आयोजन पूर्ण होने के बाद अब परिणाम जारी किए जा रहे हैं। सभी परीक्षार्थी एवं पालक संबंधित विद्यालय से संपर्क कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8226040
Total views : 8270724