छत्तीसगढ़ /2050 एवं विकसित छत्तीसगढ़ 2047” विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग रायपुर एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार तथा जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय के मार्गदर्शन में डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, मुंगेली में “छत्तीसगढ़ /2050 एवं विकसित छत्तीसगढ़ 2047” विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय महाविद्यालय पाली (कोरबा) के सहायक प्राध्यापक हर्ष पांडे उपस्थित रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शोभित बाजपेई ने कहा कि राज्य को विकसित बनाने में उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा एवं विकसित छत्तीसगढ़ के भविष्य पर अपने विचार साझा किए। संगोष्ठी का संचालन उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी एवं एनएसएस जिला संगठक एन. के. पुरले ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी एस.के. भारती, पूनम कोरी,तृप्ति लकड़ा सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन वरिष्ठ प्राध्यापक एस.के. तिवारी ने किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *