महासमुंद में धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था, तीन प्राधिकृत अधिकारी पद से हटाए गए
धान स्टेकिंग और बारदान गुणवत्ता में खामी, कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की
महासमुंद।
जिले के धान खरीदी केंद्रों में लगातार हो रही अव्यवस्था के चलते कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कड़ी कार्रवाई की है। 11 और 12 दिसंबर को किए गए निरीक्षण में मोंगरापाली, गांजर और केवां केंद्रों में धान की स्टेकिंग सुव्यवस्थित नहीं पाई गई। नए एवं पुराने बारदानों पर समिति का मार्का और स्टेंसिल मानक के अनुसार अंकित नहीं था, वहीं मिलर द्वारा प्रदाय किए गए बारदानों की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं रही।
इन अनियमितताओं के चलते तीन प्राधिकृत अधिकारियों को पद से हटा दिया गया। जिनमें शामिल हैं:
-
गुलशन बघेल – प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मोंगरापाली
-
पुनितराम सिन्हा – प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति गांजर
-
नेपाल साहू – प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति रिसीकेला
कलेक्टर ने सभी धान खरीदी केंद्रों में शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान की स्टेकिंग, बारदानों की गुणवत्ता और मार्किंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा और अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162360
Total views : 8186643