बेमेतरा में राज्योत्सव के बीच बवाल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर जहां राजधानी रायपुर में पांच दिवसीय राज्योत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भी उल्लास के साथ आयोजन किए जा रहे हैं।

लेकिन, बेमेतरा जिले का राज्योत्सव कार्यक्रम विवादों में घिर गया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के स्थानीय विधायक दीपेश साहू और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच से बहिर्गमन कर दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की और उन पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।

विवाद उस समय हुआ जब सांसद विजय बघेल भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। घटना के बाद माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *