ऑनलाइन राइड बुकिंग के नियमों में बदलाव..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

केंद्र सरकार ने बुधवार को राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म्स ओला, उबर और रैपिडो को राइड बुकिंग के दौरान यात्रियों को एडवांस टिप देने की सुविधा तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है। मंत्रालय के अनुसार, कुछ प्लेटफॉर्म्स ने अपने मोबाइल ऐप पर ऐसी सुविधा शुरू की थी, जिसके तहत यात्री राइड शुरू होने से पहले ही चालक को टिप देने का विकल्प चुन सकते थे।

मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था से यात्रियों के बीच यह धारणा बन सकती है कि एडवांस टिप देने से राइड जल्दी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। खासकर अधिक मांग वाले समय में यह यात्रियों पर अतिरिक्त भुगतान का दबाव बना सकता है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि टिप पूरी तरह यात्री की स्वेच्छा पर निर्भर है और इसे राइड मिलने से किसी भी तरह नहीं जोड़ा जा सकता। यात्री यदि चालक की सेवा से संतुष्ट हैं, तो वे यात्रा पूरी होने के बाद अपनी इच्छा के अनुसार टिप दे सकते हैं।

सरकार ने साफ किया है कि किसी भी परिस्थिति में यात्री से पहले से टिप मांगना या टिप देना अनिवार्य नहीं किया जा सकता। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को अनावश्यक या अतिरिक्त भुगतान के दबाव से बचाना और राइड बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *